कानपुर । लाॅक डाउन के दौरान जहरीली शराब से मौतो का मामला सामने आया है। इस खबर ने सरकार के होश फाख्ते कर दिये है।
लाॅक डाउन मंे शराब के ठेके भी बन्द किये गये है। पर शराबियों को चैन नहीं है। वे तलब मिटाने के लिए भटक रहे है। इसका पूरा फायदा अवैध शराब के कारोबारियों का मिल रहा है। पुलिस उन पर लगाम नहीं लगा पा रही है।
इसी क्रम मंे कानपुर महानगर के घाटमपुर सर्किल में थाना संजेती के अन्तर्गत मवई भच्छन गांव में जहरीली शराब के कारण दो लोगों की मौत और आधा दर्जन लोगो के गंम्भीर रूप से बीमार पड जाने की शिकायत आयी है। इनको गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल काॅलेज अस्पताल मंे भर्ती कराया गया है।
इस घटना से लाॅक डाउन का पूरी तरह पालन कराये जाने के राज्य सरकार के दावे की धज्जियां उड सकती है। इसलिए खलबली मची हुई है। कानपुर के हलकान प्रशासन और पुलिस उच्चाधिकारी जायजा लेने के लिए प्रभावित गांव में पहुच गये है।

Leave a comment