उरई। आल आरक्षित टीचर्स वेलफेयर एसोशियेशन के तत्वावाधान में शैक्षिक क्रान्ति के अग्रदूत महामना ज्योतिवाराव फुले की जयन्ती पर शनिवार को ग्रुप कोलिंग के द्धारा परिचर्चा आयोजित की गयी। इसमें शामिल पदाधिकारियों एवं अन्य शिक्षक साथियों ने महात्मा फुले के जीवन संधर्ष और समाज के लिए उनके एतिहासिक योगदान को स्मरण किया। इस दौरान धर में ही महात्मा फुले के चित्र पर सभी साथियों ने पुष्पांजलि अर्पित की।
एसोसियेशन के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर सिंह शास़़्त्री ने इस अवसर पर कहा कि महात्मा फुले युग पुरूष थे। कुरीतियां और भेद भाव मिटाने में उनके संधर्ष को वंचित समाज हमेशा याद रखेगा। उन्होने केन्द्र सरकार से अनुरोध किया कि फुले दम्पत्ति के त्याग बलिदान व महान योगदान को देखते हुए उन्हे भारत रत्न के अल्ंाकरण से विभूषित किया जाये।
जिलाध्यक्ष मिस्टर सिंह, उपाध्यक्ष के.के.शिरोमणि , महामंत्री प्रेमकुमार कुशवाहा, डा0 रूपेश वर्मा, डा0 प्रदीप गौतम, आदि ने बताया कि फुले दम्पत्ति ने महिलाओं और अछूतो में शिक्षा का प्रचार प्रसार करने के साथ ही उनमें मान सम्मान और स्वाभिमान को जगाने के लिए सत्यशोधक समाज नामक संगठन की स्थापना की थी।
महेन्द्र पाल ,देवेन्द्र कुमार ,अनुरूद्ध रंजन , भगवान ंिसंह यादव, दीनदयाल श्रीवास, बहोरन सिंह, शैलेन्द्र सिद्धार्थ, बीरेन्द्र बौद्ध, सुनीता बौद्ध, कुसुमलता चैधरी आदि ने भी विचार प्रकट किए। अंत में आभार प्रर्दशन मीडिया प्रभारी वीरेन्द्र बौद्ध ने किया।





Leave a comment