उरई। विधिक सेवा प्राधिकरण ने सुदूरवर्ती क्षेत्रों में रह रहे जरूरतमन्द लोगो की भोजन, चिकित्सा सुविधा आदि बुनियादी जरूरतों पर निगाह रखने और पूर्ति करने के लिए प्रत्येक तहसील में पीएलवी नियुक्त किये हैं।
तदनुसार अनुराग स्वर्णकार को उरई तहसील, देवेन्द्र सिंह आजाद को कोंच तहसील योगेश कुमार श्रीवास्तव को जालौन तहसील कमलेश कुमार को कालपी तहसील और राजीव कुमार गुप्ता को माधौगढ तहसील में पीएलवी नामित किया गया है। पीएलवी जिला प्रशासन और स्वयंसेवी संगठनो के सहयोग से जरूरतमन्दो की पूर्ति करेंगे। सिविल जज सीनियर डिवीजन जो कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव है उन्हें पीएलवी को अपने क्षेत्र के जरूरतमंदो व निर्धनो की सूची देने के लिए निर्देशित किया गया है। वे मदद पहुचाने के लिए जिला प्रशासन से समन्वय स्थापित करेंगे।







Leave a comment