उरई। मोहल्ला बधौरा में पुलिस ने रविवार को आधा दर्जन लोगो को जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड लिया।
लाॅक डाउन के कारण लोग निठल्ले हो गये है जिससे उनमें ताश के पत्तो पर हार जीत की बाजी लगाने का शौक और गहरा गया है। दूसरी ओर उनका शौक लाॅक डाउन पर भी भारी पड रहा है। भले ही उन्हें खुद के संक्रमित हो जाने की परवाह न हो ।
इसे देखते हुए पुलिस को जुआ के सम्बन्ध में अतिरिक्त चैकसी दिखानी पड रही है। आज सुबह बल्लभनगर चैकी इंचार्ज योगेश पाठक को बधौरा में जुआ होने की खबर मिली। इसके बाद भारी भरकम पुलिस टीम ने बताये गये स्थान पर छापेमारी कर दी। पकडे गये जुआरी दीपेन्द्र, राहुल, भानसिंह, मनीष, और मुकेश बताये गये है।





Leave a comment