*गरीब लोगों को प्रतिदिन मिलता है नया नया मीनू*
उरई| कोरोना संक्रमण के चलते जारी लॉक डाउन में जरुरतमंदो की लगातार सेवा करने में जुटा श्री महाराजा अग्रसेन समाजसेवा संस्थान ट्रस्ट द्वारा लंच पैकेट का वितरण किया जा रहा है।
 ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा विगत 31 मार्च से जरूरतमंदों को खाद्यान्न सामग्री व लंच पैकेट बाँटते हुए उनकी मदद की जा रही ।इस दौरान अध्यक्ष ओमप्रकाश अग्रवाल,दुर्गा प्रसाद अग्रवाल, नवल अग्रवाल,संजय जैन कुलदीप अग्रवाल कुल्लू,महेश अग्रवाल,उमेश अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल,मुनिया अग्रवाल,दिनेश, संदीप,शुभम अग्रवाल, आकाश अग्रवाल, अनमोल अग्रवाल, मिक्की, संजू, योगेंद्र, मनोज गर्ग आदि मौजूद रहे।

Leave a comment