हेलमेट अैर मास्क न लगाने वालों पर हुई कार्रवाई
उरई। कोरोना को लेकर देश में चल रहे इक्कीस दिन के लाक डाउन की मियाद आज समाप्त हो रही थी और लोगों को आशा थी कि शायद लाक डाउन की बंदिशों से राहत मिलेगी लेकिन सुबह दस बजे प्रधानमंत्री के भाषण ने लोगों की आशाओं पर पानी फेर दिया और 3 मई तक लाक डाउन बढ़ाने की घोषणा कर दी जिसके चलते पुलिस हरकत में आ गई और ताबड़तोड़ तरीके से चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। जो लोग मास्क ओर हेलमेट नहीं लगाए थे उन पर कार्रवाई भी की गई।
पुलिस अधीक्षक डा. सतीश कुमार के कड़े निर्देशों के चलते नगर के हर हिस्से में खाकी सख्ती बरते हुए है। लोगों को प्यार से और न मानने पर डंडों से समझा रही है। संवेदनशील मामले के चलते पुलिस अधीक्षक डा. सतीश कुमार खुद भी सडक़ों पर चेकिंग करते नजर आते हैं। कल तो पुलिस अधीक्षक ने अपनी मौजूदगी में ही लोगों को लाक डाउन का मतलब समझाते हुए उन्हें नियमों का पाठ पढ़ाया और कई लोगो के उपर चालानी कार्रवाई भी की। इक्कीस दिन समाप्त हो गए एेसे में अभी महामारी पर पूरी तरीके से अंकुश न लग पाने के चलते अब लाक डाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया गया है और जनता से भी इस मामले में सहयोग की अपील खुद प्रधानमंत्री ने की। मार्मिक अपील के बाद भी लोग लाक डाउन का पालन करते नजर नहीं आ रहे हैं। जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर और पुलिस अधीक्षक डा. सतीश कुमार भी गुजरे इक्कीस दिनों से लोगों से घरों में रहने की और सोशल डिस्टेंस का पालन करने की अपील कर रहे हैं लेकिन काफी लोग अब भी बेवजह सडक़ों पर घूम रहे हैं। लाक डाउन बढ़ते ही पुलिस ने कड़ाई शुरू कर दी है। क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार और बल्लभ नगर चौकी इंचार्ज योगेश पाठक ने शहीद भगत सिंह चौराहे पर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया और जो लोग मास्क और हेलमेट नहीं लगाए थे उन्हें रोककर समझाया जिन्हें समझ में आ गया उनको छोड़ दिया और जिन्हें समझ में नहीं आया उनके ऊपर चालानी कार्रवाई की। सीओ संतोष कुमार ने कहा कि निर्देशों का पालन करें और जो भी नियम निर्देशों को ताक पर रखकर बेवजह घूमता मिलेगा उस पर अब मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
वाहन चेकिंग कर गैर जरूरी कामों से निकले लोगों को दी हिदायत
जालौन। लाक डाउन के दौरान प्रशासन द्वारा लोगों को खास हिदायत दी गई है कि यदि कोई आवश्यक कार्य हो तभी घरों से बाहर निकलें अन्यथा उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ेगा। प्रशासन के बराबर जागरूक करने के बाद भी कुछ लोग लाक डाउन का पालन नहीं कर रहे हैं जिसकी जानकारी होने पर कोतवाल सुनील सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने एेसे वाहनों को चेक किया। सडक़ पर वाहन लेकर निकले लोगों से कड़ाई से पूछताछ की गई जिसमें आवश्यक कार्य होने या वाहन पास लेकर निकलने वाले लोगों को जाने दिया गया। वहीं गैर जरूरी कामों से निकले लोगों को कड़ी हिदायत देकर छोड़ा गया। साथ ही उन्हें चेतावनी दी गई यदि आइंदा गैर जरूरी कार्य के बाहर निकले तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a comment