एक युवक की फर्जी सूचना पर हलकान हुआ स्वास्थ्य विभाग
कदौरा। नगर क्षेत्र में संदिग्ध तीन युवकों के बाहर से लौटने की जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा दो युवकों को जिला अस्पताल जांच के लिए भिजवाया गया। वहीं एक अन्य युवक की फर्जी सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग को हलकान होना पड़ा।
ज्ञातव्य हो कि सीएचसी कदौरा क्षेत्र में आए दिन बाहर से लौट रहे लोगों की सूचना पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा एेसे लोगों को जांच के लिए भेजा जा रहा है। वहीं मंगलवार को विभागीय कर्मचारियों की सूचना पर चिकित्साधिकारी डा. अशोक चक के निर्देशन में ग्राम गुलौली निवासी सरताज शेख (22 वर्ष) पुत्र मुस्ताक शेख जो कि चार दिन पहले गुजरात से लौटा था एवं मो. अफसार (29 वर्ष) पुत्र सत्तार हुसैन जो कि चार दिन पूर्व नासिक से लौटा था जिनकी जानकारी करते हुए एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल जांच के लिए भेजा गया। वहीं प्रधान अब्दुल हई द्वारा बताया गया कि उक्त दोनों युवक सामान्य स्थिति में हैं जिन्हें कोई दिक्कत नहीं है लेकिन बाहर से लौटने पर संदिग्ध हालत के चलते जांच के लिए भिजवाया गया है। वहीं अन्य युवक मासूम रजा के भी बाहर से लौटने की जानकारी दी गई जो कि गांव में ही रह रहा था। उक्त फर्जी सूचना पर स्वास्थ्य विभाग को हलकान होना पड़ा। फिलहाल गुलौली ग्राम में आए दिन बाहर से लौटने वालों को लेकर स्वास्थ्य टीम का पहरा बना ही रहता है।

Leave a comment