कोंच-उरई। लम्बे लाॅक डाउन से रोज कमाने, खाने वालों और वृद्ध आदि निराश्रितों पर बुरी बीत रही है। प्रशासन से इनके भरण पोषण और चिकित्सा की व्यवस्था कराने का बीडा उठाये समाजसेवी देवेन्द्र सिंह आजाद इनके सर्वे के लिए गांव गलियों में पूरे मनोयोग से भटक रहे है।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने भी मानवीय संकट के इस सबसे बुरे दौर में फसे लोगों के लिए चिन्ता दिखाते हुए पहल की है। इसके लिए प्रत्येक तहसील में एक पैरा लीगल वालंटियर की नियुक्ति की गयी है जिनको अपनी अपनी तहसील में सर्वे करके मोहताज लोगो के नाम पते जुटाने है।
कोंच तहसील में देवेन्द्र सिंह आजाद पी एल वी बनाये गये है। पहले से ही परिश्रमी समाजसेवी की छवि वाले देवेन्द्र सिंह ने यह दायित्व मिलते ही पसीना बहाना शुरू कर दिया। इसके तहत वे कस्वे के अलावा देहातों की भी खाक छानते हुए एक-एक जरूरत बन्द की नोटिंग कर रहे है। ताकि उनको प्रशासन से खाद्य सामग्री व अन्य आवश्यक हो वह सेवा दिलाई जा सके।

Leave a comment