उरई। जालौन कोतवाली क्षेत्र में पुलिस को लाॅक डाउन के दौरान अनायास बडी सफलता मिली है। पुलिस ने एक शातिर बाइक चोर पकड लिया जिसकी निशानदेही पर कुछ महीने पहले चोरी की गयी तीन मोटर साइकिल बरामद हो गयी है।
पुलिस को लाॅक डाउन पर अमल कराने से ही फुर्सत नहीं मिल पा रही है। इसके बाबजूद कई पुलिस जन है जो अपराधीयों पर भी चैकशी रखे हुए है। उपनिरीक्षक शफीक अहमद की भी निगाह इसी तरह अपने इलाके के एक बाइक चोर पर थी।
इसकी निगहबानी के दौरान जब कथित चोर की बाइक के नम्बर को उन्होंने आंनलाइन चेक किया तो पता चला कि उक्त नम्बर बोलेरो का है। इसके बाद शफीक अहमद ने उसे धर दबोचा।
बरामद तीन मोटर साइकिलों में से एक उसने मरगाया के पास से तीन महीने पहले उठाई थी जिसका मुकद्दमा उरई कोतवाली में दर्ज है। पुलिस ने चालान कर के आरोपित को जेल भेज दिया है।







Leave a comment