जालौन-उरई। स्थानीय बी एल बजाज स्कूल ने अपने विद्याथियों की अप्रैल, मई, जून तीन महीने की फीस माफ करदी है। जिनकी फीस जमा हो चुकी है जुलाई के महीने के साथ उनका समायोजन कर दिया जायेगा। नये एडमीशन वाले बच्चों को भी इसका लाभ दिया जायेगा।
विद्यालय के एम डी शिवम सिंह सेंगर ने कहा कि विद्यार्थियों को किताबों के नये सैट में 20 प्रतिशत की छूट उपलब्ध करायी जायेगी। नये सत्र की पढाई बाधित न होने देने के लिए विद्यार्थियों को डिजिटल मीडिया के माध्यम से शिक्षा दी जा रही है जिसकी कोई फीस नहीं है। इसके बाबजूद अगर सिलेबस छूटता है तो विद्यार्थियों के लिए बिना अतिरिक्त फीस लिये अतिरिक्त कक्षायें लगायी जायेगी। उन्होंने किसी भी जानकारी व सहयोग के लिए अपने फोन नम्बर 8887617237 पर सम्पर्क करने को कहा।







Leave a comment