बाद में खाली हाथ लौटना पड़ा घर
जालौन। बुधवार से नगर के राशन कार्डधारकों को नि:शुल्क चावल के वितरण का काम कोटेदारों के माध्यम से शुरू हो गया। नि:शुल्क मिल रहे चावल को लेने के लिए कोटेदारों के यहां राशन कार्डधारकों की भीड़ लगी रही। इस दौरान कोटेदार गिरजा देवी की मशीन खराब हो जाने के कारण राशन कार्ड धारक घंटों इंतजार करते रहे। बाद में उन्हें खाली हाथ घर वापस लौटना पड़ा।
लाक डाउन के दौरान लोगों को भरपेट भोजन उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा सरकारी खाद्यान्न की दुकानों के माध्यम से राशन कार्डधारकों को नि:शुल्क चावल वितरित कराया जा रहा है। बुधवार से कार्डधारकों को नि:शुल्क चावल का वितरण शुरू हो गया है। वहीं वितरण के पहले दिन ही कोटेदार गिरजा देवी की ईपाश मशीन खराब हो गई जिसके कारण सवा सौ राशन कार्डधारकों को ही खाद्यान्न वितरित हो सका। चावल लेने आए राजाचरन, संगीता, मुन्नी, पुष्पा, रामप्यारी, मनीष, नूर मुहम्मद कहते हैं कि वह नौ बजे चावल लेने आए थे लेकिन मशीन खराब होने की वजह से शाम तीन बजे तक उन्हें चावल नहीं मिला है। अब उन्हें चावल कब मिलेेगा यह बताने वाला भी कोई नहीं है। इस संदर्भ में पूर्ति निरीक्षक मनोज तिवारी ने बताया कि मशीन की बैटरी खराब हो गई थी। गुरुवार से वितरण शुरू करा दिया जाएगा।

Leave a comment