कोंच। कोतवाली के सुरही चौकी प्रभारी रामजी दुबे अपने हमराही सिपाही शीशपाल सिंह के साथ शांति व्यवस्था एवं लाक डाउन का पालने कराने के लिए गश्त पर थे। जब वह महंत नगर चौराहे पर पहुंचे तो वहां मौजूद आबकारी निरीक्षक पुरुषोत्तम प्रसाद टंडन अपने हमराही नासिर खान और क्षेत्र माधौगढ़ आबकारी निरीक्षक मय हमराह प्रधान आबकारी सिपाही कप्तान सिंह इंद्रभान और काजी अनवर हुसैन मिले। उन्होंने बताया कि आज सूचना मिली है कि कुछ लोग अवैध शराब लेकर आ रहे हैं।
इसके बाद संयुक्त टीम ग्राम चांदनी की तरफ बढ़ी तो उन्हें ग्राम के बाहर तीन व्यक्ति हाथों में झोला लिए दिखाई दिए जिन्हें जैसे ही रोकना चाहा तो वह भागने लगे जिस पर टी ने नूर मुहम्मद पुत्र बली मुहम्मद निवासी चांदनी को पकड़ लिया और जिसके पास से दस क्वार्टर देशी शराब बरामद हुए। वहीं दो व्यक्ति लल्लन पटेल पुत्र रामजीवन एवं छोटू पुत्र लल्लन निवासीगण चांदनी भागने में सफल रहे लेकिन उनके द्वारा फेंके गए झोलों से इक्कीस क्वार्टर शराब बरामद हुई। पुलिस नूर मोहम्मद को पकडक़र कोतवाली ले आई जहां तीनों के ऊपर आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Leave a comment