हमीरपुर। लोकसभा के प्रत्याशी रहे बांदा निवासी दिलीप सिंह ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को पांच लाख रूपये का बडा योगदान दिया है।
उन्होंने इसके लिए जिलाधिकारी डाक्टर ज्ञानेश्वर ़ित्रपाठी को चैक भेट की। उल्लेखनीय है कि 2019 में लोकसभा चुनाव के लिए बसपा से सबसे मंहगा टिकट खरीदकर हार जाने वाले दिलीप सिंह ने जता दिया है कि उनमें अभी दम चुका नहीं है और न ही वे राजनीति के मैदान से भागे है। नगद योगदान देने के साथ-साथ दिलीप सिंह जरूरतमंदों को निःशुल्क खादयान्न व अन्य सामान भी उपलब्ध करा चुके है।

Leave a comment