उरई। सहकार भारती के प्रदेश महामंत्री डाक्टर प्रवीण सिंह जादौन ने किसानो से खेतों में पराली न जलाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इससे मिटटी की उर्वरा शक्ति, जल संचयन और फसलों को स्वस्थ्य बनाने वाले जीवाणुओं का हनन होता है।
उन्होने बताया कि प्रदेश शासन ने सभी जनपद, तहसील व विकासखण्डों में वायु प्रदूषण रोकने के लिए समितियां गठित की है। इसी क्रम में प्रत्येक राजस्व ग्राम के लिए एक राजकीय कर्मचारी को नोडल बनाया गया है जिसकी जिम्मेदारी है कि फसल अवशेष न जलने देने हेतु आवश्यक कदम उठाये।
सहकार भारती इस सिलसिले में किसानों को कम्बाइन विथ रीपर वाइन्डर लगाने के उपाय बता रही है। किसान फसल अवशेष प्रबंधन से पशुओं के लिए चारा और जैविक खाद बना सकते है।







Leave a comment