उरई। लाॅक डाउन का मलीदा कर रहें जुआरियों के खिलाफ पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। केातवाली पुलिस ने बजीदा में एक फड पर छापा मारा जिसके दौरान पांच जुआरी पकडे गये।
लाॅक डाउन के कारण दिन काटने के लिए लोग जुआ खेलने में मस्त हो रहे है जिससे सोशल डिस्टैन्सिंग का पालन न हो पाने की वजह से लाॅक डाउन बेमानी दिखने लगा है। इन खबरों के बाद जुआ पर अंकुश के लिए पुलिस हरकत में आ गयी है। बुधवार को सुबह कोतवाली पुलिस ने बजीदा मंे जुआ खेलते हुए सोनू, रविन्द्र, राकेश, ज्ञान सिंह और इन्दल को दबोच लिया। इनके पास से 4350 रूपये की नगदी जब्त की गयी।
उधर सुशील और शैलेन्द्र को मुहल्ला बघौरा में उरई कोतवाली पुलिस ने 20-20 लीटर कच्ची शराब के साथ पकडा।

Leave a comment