कालपी। कालपी कोतवाली पुलिस द्वारा दस दिन में तीसरी बार छापेमारी में कालपी के कबूतरा डेरा से पचास लीटर कच्ची शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया गया तो वहीं दूसरी ओर आटा पुलिस द्वारा भी बड़ी संख्या में अवैध शराब बरामद की गई।
बुधवार की दोपहर उपजिलाधिकारी कौशल कुमार, पुलिस उपाधीक्षक राहुल पांडेय के नेतृत्व में आबकारी विभाग के राजीव कुमार, जितेंद्र कुमार श्रीवास, टरननगंज चौकी इंचार्ज कमल प्रताप सहित पुलिस फोर्स द्वारा कबूतरा डेरा के समीप एक ढाबा के पास से 250 पुच्ची 50 लीटर कच्ची देशी अवैध शराब लेकर जा रहे वीर सिंह पुत्र कालीचरन जोल्हूपुर मोड़ व मोहित पुत्र बृजकिशोर निवासी जोल्हूपुर को गिरफ्तार कर अभियोग दर्ज कराया गया। वहीं दूसरी ओर पुलिस उपाधीक्षक राहुल पांडेय के नेतृत्व में आटा थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने रिरुआ गांव से 50 लीटर कच्ची शराब व 36 क्वार्टर शराब के साथ तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

Leave a comment