राशन दुकानों में लगी भीड़ को लेकर सोशल डिस्टेंस रखने के दिए निर्देश
कदौरा। नगर में मुख्य स्थलों में नगर पंचायत विभाग व पुलिस द्वारा निरीक्षण किया गया जिसमें राशन दुकानों भीड़ होने पर सभी लोगों को सोशल डिस्टेंस के लिए जागरूक करते हुए अधिकारियों द्वारा निर्देश दिए गए।
ज्ञातव्य हो कि कोरोना संक्रमण बचाव को लेकर इक्कीस दिन के लाक डाउन के पश्चात दोबारा उन्नीस दिन का लाक डाउन जारी किया गया जिसके प्रथम सप्ताह में नियमों का पालन करवाने हेतु प्रशासन को सख्त निर्देश भी दिए गए हैं। द्वितीय चक्र में लाक डाउन के पहले दिन कदौरा नगर पंचायत में अधिशाषी अधिकारी सुनील कुमार, लिपिक राधाबल्लभ चतुर्वेदी व निरीक्षक जितेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक आलोक पाल व टीम द्वारा नगर की मस्जिद क्वारंटीन सेंटर स्व. गफूर खां महाविद्यालय सहित अन्य स्थलों का निरीक्षण किया गया जहां लोगों को सोशल डिस्टेंस का पालन करने की जानकारी देते हुए नियमों के पालन के निर्देश भी दिए गए। वहीं नगर की सरकारी राशन दुकान का भी निरीक्षण किया गया जहां राशन लेने के लिए लगी लोगों को भीड़ देख अधिकारी द्वारा जनता को शारीरिक दूरी के बारे में जानकारी दी गई एवं कोटेदारों को निर्देश दिए गए कि सोशल डिस्टेंस का विशेष ख्याल रखने के निर्देश दिए। वहीं ईओ सुनील कुमार व निरीक्षक जितेंद्र सिंह द्वारा बताया गया कि नगर में कोई भी व्यक्ति प्रशासन के नियमों का उल्लंघन करते हुए पाया गया तो कार्रवाी की जाएगी।

Leave a comment