·
 उरई-जालौन :  वर्तमान में कोरोना महामारी के 21 दिन के लॉकडाउन के चलते बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 129 वीं जयंती व बहुजन फाउंडेशन का स्थापना दिवस बुंदेलखंड दलित अधिकार मंच कार्यालय पुलिस लाइनबघौरा उरई में मनाया गया ! वही फाउंडेशन व मंच के साथ जुड़े साथी संगठनों एवं ग्राम स्तरीय वालंटियर्स व युवा शक्ति टीम के साथियों ने अपने अपने गावं में डॉ. अम्बेडकर की 129 वीं जन्मजयंती मनाते हुये शिक्षित करो, संघर्ष करो व संगठित हो के विजन/मिशन के आधार पर बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर के सामाजिक आन्दोलन के कारवां को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया, वही वर्तमान में कोरोना से प्रभावित परिवारों को भीम सहायता के तहत मदद की !    बहुजन फाउंडेशन व बुंदेलखंड दलित अधिकार मंच के संस्थापक/संयोजक – कुलदीप कुमार बौद्ध ने कहा की देश में इस समय जारी कोरोना महामारी व लॉकडाउन के बीच बुंदेलखंड दलित अधिकार मंच के आह्वान पर सभी ने अपने अपने घरों में बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर की 129वीं जयंती मनाई व बाबा साहब के जीवन संघर्ष व आदर्शों को पढ़ा एवं शाम को 7 बजे अपने अपने घरों में दीप जलाकर सामाजिक आन्दोलन के कारवां को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया, इसी क्रम में बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर जयंती से शुरू किये गए बहुजन फाउंडेशन का दुतीय स्थापना दिवस मनाया गया ! देश में जारी कोरोना महामारी व 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान बाबा साहब डॉ अम्बेडकर दुवारा लिखित, भारत सरकार दुवारा प्रकाशित 21बाल्यूम(खण्ड) को पढ़ा गया वही गावं गावं के वालंटियर के साथ बनाये गये – कोरोंना एक्शन टीम व्हाट्सअप ग्रुप के माध्यम से गावं गावं आई कोरोना प्रभावित लोगों की मदद व प्रशासन के साथ मिलकर सहयोग किया जा रहा जो की अभी भी लगातार जारी है आज डॉ. अम्बेडकर की 129 वीं जयंती पर भी गावं गावं गावं के वालंटियर्स/युवा शक्ति टीम ने भीम सहायता के नाम से कोरोना प्रभावित परिवारों की मदद की ! फाउंडेशन के युवा लीडर- नन्दकुमार बौद्ध ने बाबा साहब दुवारा युवाओं के लिए दिए गए पैगाम पर संकल्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया वही अनुराधा बौद्ध एवं बहुजन फाउंडेशन की महिला साथी – रिहाना मंसूरी, रीता विश्वकर्मा ने भी बाबा साहब दुवारा महिलाओं के लिए किये गए संघर्षों को याद करते हुए महिला सम्मान के लिए कार्य करने का संकल्प लिया वही सभी टीम के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग कर सभी को शुभकामनायें दी गयी !

    इस दौरान दीपा-आटा,विमल-दशहरी,संगीता-नाका,पूजा-कठपुरवा,कल्पना-पाली,जितेन्द्र यादव-जयरामपुर,पंचम रिनिया, रामसिंह -चुर्खी, सुरजीत-चरसोनी,श्रीकांत–कीरतपुर,राजेश गौतम-मांगरोल,नूर मुहम्मद-खाद्गुई,अजीत-दमरास,कंचन-निभाना,प्रीती – बीजापुर ने अपने अपने गावं में जय भीम एजुकेशन सेंटर की समिति व बच्चों दुवारा अपने अपने घरों में दीप प्रज्वल्लित किया व बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर की 129 वीं जयंती मनाई !

 

 

3 Attachments

Leave a comment