उरई। अपने कर्मचारियों को मार्च माह के पूरे वेतन भुगतान के लिए प्राइवेट संस्थानों को बाध्य करने हेतु सरकार ने उन पर शिकंजा कस दिया है। श्रम प्रवर्तन अधिकारी आर के चतुर्वेदी ने बताया कि सेवायोजको को लाॅक डाउन की अवधि सहित पूरे माह का वेतन कर्मचारियों को देने के निर्देश शासन ने पहले ही जारी कर दिये थे।
अब इस व्यवस्था केा सुनिश्चित करने के लिये सेवायोजको से जिनमे फैक्ट्री, दुकानें व अन्य वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों से निर्धारित प्रारूप पर वेतन भूगतान की जानकारी उनके कार्यालय में जमा कराने को कहा है ताकि इसमें किसी प्रकार की कोताही न हो सके।
लाॅक डाउन में जिन फैक्ट्रियों को चालू रहने की छूट दी गयी है उनके संचालको से कहा गया है कि वे अपने यहा शारीरिक दूरी के नियमों का पालन कराये और मास्क, साबुन सेनेटाइजर की व्यवस्था रखें।

Leave a comment