उरई। लोंगो में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति बनाये रखने वाले भी देवदूत से कम का फर्ज नहीं निभा रहे। रामपुरा के चेयरमैन शैलेन्द्र सिंह ने बुधवार को उनका हौसला बढाते हुये सम्मान किया।
इस समय घर-घर सब्जी फल आदि पहुचाने वाले ठिलिया चालक, रेहडी वाले और कोटेदार आदि धन्धे के साथ-साथ जाने अनजाने में बडी समाज सेवा भी कर रहे है। उनकी अहमियत को समझते हुये रामपुरा में शैलेन्द्र सिंह ने जब उनके सम्मान की पहल की तो लोगो ने जमकर सराहा ।
शैलेन्द्र सिंह ने इस अवसर पर कहा कि धन्धा और व्यवसाय भी पुण्य कार्य है क्योंकि इससे लोंगो की बुनियादी जरूरतें पूरी होती है इसलिए धन्धा भी पवित्र अनुष्ठान की भावना से किया जाना चाहिए। संकट की इस घडी में लोगों से ज्यादा दाम लेकर किसी दुकानदार को अपना पुण्य खत्म करने का बडा घाटा मोल नहीं लेना चाहिए।
उन्होंने दुकानदारों से मास्क पहनने, शारीरिक दूरी का पालन कराने, समय-समय पर हाथ धोते रहने की अपील की। स्मृति चिन्ह के साथ-साथ उन्होंने तीन दर्जन दुकानदारों को मास्क भी दिये। अधिशाषी अधिकारी राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a comment