उरई। प्रधानमंत्री द्धारा एक सप्ताह के लिए लाॅक डाउन को और सख्त बनाने के एलान के पहले दिन आज पुलिस कार्यालय के चैराहे पर खाकी मोर्चा संभाले मिली। सब्जी खरीदने के समय जब आवाजाही तेज हो जाती है तभी ट्रैफिक का स्टाफ अपने चैराहे पर मुस्तैदी से ड्यूटी में जुट गया जिससे बाइक सवार हलकान नजर आये।
बाइक चैकिंग के लिए पहले ही बडे अभियान चल चुके है। फिर भी लोंगो की आदते नहीं सुधरी। ट्रैफिक पुलिस ने बिना हैल्मेट, आधे अधूरे कागज और दो सवारियां बैठाकर जा रहे कई बाइक चालको का चालान काट दिया जिससे बेचैनी फैल गयी। तफरीह के लिए निकले बाइक चालक पुलिस की कार्रवाई देखकर मुख्य सडक से नीचे उतर कर गलियों के जरिये घरों की ओर बैरंग वापस हो गये।
दूसरी ओर घंटाघर चैराहे पर सुबह पुलिस नदारद थी जिसका सैर बाजों ने पूरा आनन्द उठाया। साढंे नौ बजे के लगभग राठ रोड पर बन्द दुकानों के सामने दर्जनों लोग आराम से कच्छा पहने अपनी बाइक से टिके खडे थे। जैसे नजरबंदी के दौरान किसी को चोरी छुपे निकलकर घर से बाहर की दुनिया का आनन्द उठाने का मौका मिल गया हो।

Leave a comment