कोंच-उरई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासो से बाबा साहब अम्बेडकर के व्यक्तित्व की राष्ट्रीय धरोहर के रूप में सर्वस्वीकृति असरदार ढंग से झलकने लगी है। इस बार उनकी जयंती मनाने के लिए कोरोना के बाबजूद सभी वर्गों और पाटियों ने उत्साह दिखाया।
इस होड के बीच भारतीय जनता पार्टी की नगर इकाई ने संक्षिप्त सा लेकिन भावभीना आयोजन किया। इस मौके पर विधायक मूलचन्द्र ने कहा कि लोकतन्त्र और मानवाधिकारों को लेकर बाबा साहब की समझ और सूझ बूझ की कोई मिसाल नहीं है। उन्होंने ही छिटके हुये वर्गों को सत्ता के केन्द्र में पहुचाने की मुहिम का बीजारोपण किया जिसके लिए देश की बहुसंख्यक आबादी हमेशा उनकी ’ऋणी रहेगी।
नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया ने कहा कि बाबा साहब भारतीय समाज की अग्रसरता के कुतुबनुमा है। जो लोग उन्हें एक दायरे में सीमित करके रखते थे उनके कारण महामानव का कद पूरी तरह नहीं उभर पा रहा था। आज उनके विचारों की रोशनी पूरे समाज को आलोकित करने लगी है। जिससे हर कोई प्रेरित हो रहा है।
इस अवसर पर महामंत्री ओ पी कुशवाहा, कोषाध्यक्ष प्रभंजन गर्ग, प्रदीप वर्मा, राकेश वर्मा, संजीव गर्ग, विकास पटेल धनौरा, शिक्षक प्रेमनारायण वर्मा, प्रदीप कुशवाहा, शिवकुमार निरंजन, रामजी तोमर आदि लोग उपस्थित रहें।







Leave a comment