
उरई। जरूरतमंदों की मदद के लिए पिछले कुछ वर्षो से जुनून की हद तक काम कर रहे यूसुफ भाई बक्से वाले यानी यूसुफ अंसारी का जबाव नहीं है। लाॅकडाउन के इस दौर में उन्होंने मोहताज लोगों की हर तरह से सेवा की जो कि इस दौरान व्यक्तिगत मदद का एक रिकार्ड है। इसमें उनके साथ हम कदम रहे जाने माने शायर और साहित्यिक संस्था पहचान के अध्यक्ष शफीकुर्रहमान कश्फी। उनके योगदान से निहाल संभ्रांतों ने आज उनके घर पहुंचकर उनका अभिनंदन करके जनमानस को खुश कर दिया।
ग्राम पंचायत ऐर के पूर्व प्रधान और भगवती मानव कल्याण संगठन के जिलाध्यक्ष जुझार सिंह राजपूत ने अपने साथियों शरद अवस्थी, सुघर सिंह, मानिक, पुष्पेन्द्र, चन्द्रपाल, बृजेन्द्र, रंजीत यादव के साथ यूसुफ अंसारी और शफीकुर्रहमान कश्फी का उनके घरों पर जाकर माल्यार्पण करके उत्साहपूर्ण अभिनंदन किया। संभ्रांतों ने कहा कि ऐसे लोग समाज के स्तम्भ हैं जिनका ऋण समाज को कभी भूलना नहीं चाहिए। इनसे प्रेरणा लेकर लोगों में सेवा और परोपकार की परंपरा बलवती होती रहे इसी कामना से उनके अभिनंदन के लिए हम लोग उनके घर आये हैं।







Leave a comment