उरई। जिले में लाॅक डाउन के कारण फसे बाहरियों की चिन्ता अब सिटी मजिस्ट्रेट हरिशंकर लाल शुक्ला करेंगे।
राज्य सरकार ने विभिन्न जिलों में अचानक लाॅक डाउन घोषित हो जाने से फसे बाहरियों की कुशलक्षेम के लिए हर जिले मे एक अधिकारी को नोडल बना दिया है। जालौन जिले में यह जिम्मेदारी सिटी मजिस्ट्रेट हरि शंकर लाल शुक्ला को सौपी गयी है। वे देखेगे कि राशन पानी दवाई आदि बुनियादी सुविधाओं को लेकर बाहरियों को कोई परेशानी तो नहीं हो रही।
बाहरियों को लेकर नोडल अधिकारी को प्रतिदिन शासन को रिपोर्ट भेजनी पडेगी ताकि यह व्यवस्था कागजी बन कर न रह जाये।

Leave a comment