
कालपी। कोरोना वायरस जैसी महामारी से परेशान लोगों को उनकी आवश्यक चीजों को उन तक पहुंचाने के लिए क्षेत्रीय भाजपा विधायक जनसंपर्क कार्यालय में विधायक नरेंद्र सिंह जादौन द्वारा नगर अध्यक्ष अमित पांडेय की मौजूदगी में जरूरतमंद लोगों को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।
कालपी नगर में टरननगंज स्थित विधायक जनसहयोग कार्यालय में जरूरतमंद निर्धन परिवारों को खाद्य सामग्री के पैकेट विधायक कालपी नरेंद्र पाल सिंह जादौन ,विधायक प्रतिनिधि राघवेंद्र सिंह जादौन,नगर अध्यक्ष अमित पांडेय, व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश उर्फ मुन्ना चौधरी, अखिलेश तिवारी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, सुबोध द्विवेदी, मयंक श्रीवास, सत्येंद्र सिंह चौहान, सुन्नी तिवारी, कार्यालय प्रभारी अवधेश तिवारी,महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष ज्योति विश्वकर्मा की मौजूदगी में खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।







Leave a comment