जमात से लौटे लोगों की सूचना पर आनन फानन में प्रशासन ने भेजी स्वास्थ्य टीम
कदौरा। नगर क्षेत्र में बाहर से लौटने वालों पर निगरानी रखते हुए स्वास्थ्य टीम द्वारा आधा दर्जन लोगों को जांच के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। वहीं अन्य दो युवकों को क्वारंटीन सेंटर में रोका गया।
ज्ञातव्य हो कि कदौरा क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस द्वारा बाहर से लौटे आधा दर्जन लोगों को जांच के लिए भिजवाया गया जिसमें दो जमाती भी शामिल थे। मामले में प्रशासन को मिली सूचना में बताया गया कि तीन सप्ताह पहले उन्नाव शहर से दो जमाती कदौरा क्षेत्र लौटकर अपने घरों में रह रहे हैं जिसकी जानकारी लगते ही पुलिस द्वारा जांच करते हुए सूचना चिकित्साधिकारी को दी गई जिससे मौके ग्राम बगिया व मुमताजाबाद पहुंची टीम द्वारा दोनों जमातियों को जिला अस्पताल भिजवाया गया जो कि उन्नाव से लौटे थे। वहीं ग्राम बरही से दो युवकों को जांच के जिला अस्पताल भेजा गया। वहीं महेवा क्षेत्र के ग्राम गोरा कला में भी बाहर से लौटे युवक की सूचना एसडीम द्वारा स्वास्थ्य विभाग को जांच के लिए भिजवाया गया। क्षेत्र में आए दिन बाहर से लौट रहे लोगों की सूचना जानकारी में जुटी पुलिस प्रशासन द्वारा हर रोज एेसे लोगों को जांच के लिए भिजवाने का सिलसिला जारी है। वहीं चिकित्साधिकारी द्वारा बताया गया कि अब तक क्षेत्र से चौबीस लोगों को जांच के लिए भेजा जा चुका है।





Leave a comment