रामपुरा-उरई। स्थानीय पुलिस ने अपेक्षित दूरी बनाये रखते हुए गुरूवार की शाम कस्वे की सडको पर गश्त करके लोगो को 20
अप्रैल तक घरो मंे ही बने रहने का संदेश दिया ताकि कोरोना की आमद को रोका जा सके।
प्रभारी निरीक्षक आर के सिंह के नेतृत्व में लाॅक डाउन के पहले दिन से ही कस्वे में व्यवस्था चुस्त दुरूस्त बनी हुयी है। हल्का इंचार्ज नरेश सिंह भी उन्हीं की तरह सतर्क और सक्रिय है। जिससे आवारा गर्दो की मनमानी यहा एक दिन नहीं चल सकी है। रास्तो पर फालतू में कोई आदमी का निकलना तो दूर घर से झाकना तक दुश्वार रहा।
इसी कडी में आज शाम पूरा फोर्स लेकर इस्पेक्टर आर के सिंह ने कस्वा इंचार्ज नरेश सिंह के साथ सडको पर गश्त किया। इस दौरान उन्होंने लोगो से अपील की कि वे 20 अप्रैल तक प्रधानमंत्री के आवाहन के अनुरूप पूर्ण संयम बनाये रखे। अगर उन्हें दवा या खाने की जरूरत पडती है तो स्वयं बाहर निकलने की बजाय पुलिस को काॅल कर ले। पुलिस उनकी फौरन मदद करेगी।





Leave a comment