उरई। परमार्थ समाजसेवी संस्थान ने हिन्दुस्तान यूनीलीवर के सहयोग से उरई शहर और रगौली, रेवा, दौलतपुरा, सरसौखी व रगेदा समीपवर्ती इन पांच ग्रामों में एक हजार से अधिक परिवारों को बार-बार हाथ धोने के लिए साबुन का वितरण किया। इस दौरान यूनीलीवर के एच आर मैनेजर भरत चैधरी ने कहा कि कोरोना का संक्रमण रोकना दुनिया के सामने बडी चुनौती है। जिससे पार पाने के लिए हमें कडे अनुशासन का परिचय देना होगा।
परमार्थ समाजसेवी संस्थान के निदेशक अनिल सिंह ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए बताया कि आप लोग एक दूसरे से कम से कम एक मीटर की दूरी बनाये रखे। रगौली गांव के प्रधान जगपाल सिंह मानसिंह पाल,दौलतपुरा के यतेन्द्र व सुरेन्द्र रेवा गंाव के विनोद, रगेदा के पूर्व प्रधान संतोष कुमार, सरसौखी की तारा देवी आदि ने कहा कि संस्थान द्धारा गांव में जो साबुन बाटे गये और कोरोना से बचाव की जानकारी दी उससे हम लोग बहुत खुश है और इन पर अमल करेंगे।
इस दौरान हिन्दुस्तान लीवर के एच आर एक्जीक्यूटिव शिवम शुक्ला परमार्थ से शिवमंगल सिंह, वरूण सिंह प्रशान्त तिवारी, दिनेश कुमार वर्मा, आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment