उरई। नदीगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ के फड पर दविश देकर आधा दर्जन जुआरियों को रंगे हाथो गिरफतार कर लिया ।
गुड वर्क के नाम पर लाॅक डाउन में पुलिस जुआ और शराब पकडने के लिए तेजी से सक्रिय हो गयी है। नदीगांव में प्रभारी निरीक्षक विनय दिवाकर ने पूरी टीम के साथ पक्की सूचना पर छतारेपुर में दविश दी जिसमें ताश के पत्तों पर हार जीत की बाजी लगा रहें छै लोगों चन्द्रशेखर जाटव, अवनीश जाटव, कुलदीप जाटव, सुनील जाटव, अनिल जाटव और जसवन्त जाटव को दबोच लिया ।
जुआरियों के कब्जे से 1900 रूपये फड पर से जब्त किये गये। जबकि 670 रूपये जामा तलाशी में मिले। वहीं घिलौर में अवैध देशी शराब के साथ शिवकुमार और राकेश कुमार निवासी मऊ को उपनिरीक्षक केदार सिंह ने गश्त के समय पकड लिया आवकारी अधिनियम मंे दोनो का चालान कर दिया गया है।





Leave a comment