उरई। राशन के लिए लोगों के भटकने का सिलसिला अभी भी जारी है। गुरूवार को सदनपुरी की आधा दर्जन महिलाए राशन न मिलने का रोना लेकर पहले तहसील और उसके बाद कलेेक्ट्रेट पहुच गयी।
लाॅक डाउन में सबसे ज्यादा ध्यान गरीबों के घर राशन पहुचाने पर दिया जा रहा है। फिर भी इन लोगों की परेशानियां कम नही हो रही है। मुहल्ला सदनपुरी मंे कोटेदार ने कई महिलाओं को राशन देने से मना कर दिया। महिलाओं का कहना है कि राशन न होने से उनके घर फांके हो रहे है।
वे लोग पहले कोटेदार के यहां से दुत्कार दी गयी । इसके बाद जब वे तहसील पहुची तो वहां बताया गया कि कलेक्टेªट से तुम्हारी समस्या हल होगी। कलेक्ट्रेट में पुलिस उन्हें खदेडने आ गयी जब कि अधिकारी मिलने को तैयार नहीं है।

Leave a comment