उरई। कोरोना संक्रमण के दौर में मास्क की आपूर्ति बढाने के लिए गांव-गांव में महिलाए इसे बनाने के अभियान में जुट पडी है। जिन्हें जमकर सराहना मिल रही है।
कांेच क्षेत्र में डिकौली स्वयंसहायता समूह की अध्य़क्ष पूजा देवी के नेतृत्व में प्रतिदिन पांच सौ मास्क बनाने का बीडा उठाया गया है। महिलायें लगन के साथ उत्तम क्वालिटी के मास्क तैयार करने में दिन रात जुटी है।
कोंच ब्लाक के सहायक विकास अधिकारी आई एस बी विपिन गुप्ता, ब्लाक मिशन प्रबन्धक राकेश कुमार और प्रबन्धक आजीविका कुलदीप सिंह ने उनके स्वयं सहायता समूह के केन्द्र का निरीक्षण किया और मास्क बनाने की गतिविधि का बारीकी से जायजा लिया।
इस दौरान शहनाज बेगम, गुडडी देवी आदि महिलायें उपस्थित रही।

Leave a comment