उरई। लाॅक डाउन के बाबजूद अवैध कारगुजारियां जारी है। कोटरा क्षेत्र में पुलिस की मिली भगत से मौरम खनन की खबरें मिल रही है।
लाॅक डाउन में कुछ दो नम्बर के धन्धे वालों की बन आयी है। पहले चरण में अवैध शराब की बिक्री से इन धन्धेबाजों ने कुछ ही दिनों में लाखों रूपये कमा लिये। हालांकि कानपुर जिले के घाटमपुर क्षेत्र में हुए जहरीली शराब कान्ड के बाद इस मामले मंे पुलिस चैकन्ना हो गयी है। जिससे कई लोगों की धरपकड शराब के बडे जखीरे के साथ हो चुकी है।
इसी तरह नाल लेकर जुआ खिलवाने वालों की भी फुरसत के इस मौसम में बल्ले-बल्ले हो रही है। लाॅक डाउन को इसके कारण झटका लगने से जब प्रशासन बेचैन हुआ तो पुलिस ने जुआरियों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। हालांकि इस कार्रवाई में भी पोल है। जुआ का प्रभावी दमन तब हुआ है जब खिलाने वाले गिरोह बन्दी अधिनियम में बन्द किये गयें और उनकी परिसम्पत्तियां कुर्क की गयी। लेकिन अब इनके प्रति नरम दिली दिखाई दे रहीं है। सिर्फ कोतवाली तक के लिए गिरफतारी को तो अब जुआरी स्वतन्त्रता संग्राम सेनानियों की जेल यात्रा जैसा समझने लगे है।
इस बीच बेतबा के किनारे के कुछ थानों में पुलिस से आर्शीवाद लेकर छिटपुट खनन शुरू कर दिया गया है। कोटरा थाना ़क्षेत्र में यही हो रहा है। यहां टैªक्टरों से मौरम ढुलवाई जा रही है जिससे ज्यादा हंगामा नहीं हो पा रहा है। लेकिन इसके कारण अवैध खनन वालों की भी चांदी हो रही है और खाकी की भी।

Leave a comment