माधौगढ-उरई। लाॅक डाउन का उल्लंघन करने वाले लोगों का हौसला पस्त करने के लिए पुलिस ने हनक दिखाई।
घर में रहकर करें कोरोना से बचाव के मन्त्र को अमल में लाने के लिए प्रभारी निरीक्षक जे पी पाल के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस चाक-चैबन्द रही। अनावश्यक रूप से आवाजाही करते लोगों के हौसले पुलिस टीम ने कडे तेवरों से की गयी पूंछ-ताछ के चलते पस्त कर डाले आमजनों को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क व सैनेटाइजर के प्रयोग की नसीहत दी। पुलिस की सक्रियता से क्षेत्र में लाॅक डाउन काफी हद तक सफल नजर आया।

Leave a comment