उरई। वैज्ञानिक व मानवतावादी दृष्टिकोण से लैस पत्रकार, शिक्षक, अधिवक्ता, प्रोफेसर व सामाजिक कार्यकताओं के सामाजिक संगठन टीम बदलाव के द्धारा गुरूवार को बाहरी राज्यों से आकर सडक किनारे जडी बूटीं का काम करने बाले परिवारों और नया पटेल नगर में निर्बल, असहाय, विकलांगों का सर्वे करके जरूरतमंदों को राशन वितरण किया गया।
इस दौरान अपर जिला जज अनिल यादव जिला विद्यालय निरीक्षक भगवत पटेल और प्रभारी निरीक्षक उरई कोतवाली शिवगोपाल वर्मा मौजूद रहे।
टीम बदलाव से नीरज भाई पटेल, प्रवेश कुमार, आलोक निरंजन, प्रताप यादव, श्रवण निरंजन, अनिल सोनी, अलीम सर, प्रदीप महतवानी, रामजीवन इमिलिया, रविन्द्र गौतम, रंजीत सिंह, कपिल गुमावली, महावीर याज्ञिक, शिवकुमार का योगदान रहा।





Leave a comment