सिरसाकलार-उरई। शारीरिक दूरी का पालन कराने के लिए स्थानीय इलाहाबाद बैंक शाखा में प्रबन्धक अविनाश आनन्द ने चाक चैबन्द व्यवस्था की।
खातो में नगद सहायता पहुचने के कारण बैंको में भीड का रेला उमड पडा है। जो संक्रमण रोकने के लिए एक से अधिक लोगों में अपेक्षित शारीरिक दूरी के मानक को तार-तार करने का कारण बन गया है।
इन चुनौतीपूर्ण स्थितियों में व्यवस्था कायम रखने के लिए इलाहाबाद बैंक की स्थानीय शाखा के प्रबन्धक अविनाश आनन्द ने कटिबद्धता के साथ अपना दायित्व निभाया।
उन्होंने ग्राहकों को अपेक्षित दूरी पर गोला बनाकर उनके अन्दर खडे होने के लिए मजबूर किया। एक बार में पांच लोगों को ही सेनेटाइज करने के बाद इन्ट्री देने का इंतजाम रहा। ग्राहकों ने भी इस में उनका पूरा सहयोंग किया।
सदर विधायक अपने स्तर से अभी तक 2000 से अधिक लोगो को राशन की व्यवस्था करा चुके है। इसमें बडी संख्या में ऐसे लोग भी है। उन्होंने कहा कि जालौन, कोटरा, एट आदि अपने चुनाव क्षेत्र के दूसरे कस्वों में जर्जर कुलीनता को ढो रहे सम्मानित परिवारों की सूची उन्होंने मित्रों के सहयोग से तैयार करायी। इसमें उनके लिए की गयी राशन की व्यवस्था भी शामिल है। पूछने पर उन्होने कहा कि किसी का नाम लेकर उनकी मान-मर्यादा खत्म करने का पाप वे अपने सिर नहीं ले पायेंगे।







Leave a comment