कोंच-उरई। मोहल्ला प्रतापनगर में मंदिर के पास सीवर की गंदगी बहने से श्रद्धालुओं को ठेस पहुच रही है फिर भी जिम्मेदार अनसुनी कर रहे है।
स्थानीय प्रताप नगर मोहल्ले में वरिष्ठ अधिवक्ता बृजेन्द्र वाजपेयी के धर के पास सीवर रिस रहा है। जिसकी सडाध से आसपास के लोग परेशान है। पास में ही शीतला माता मंदिर और हनुमान मंदिर है। जिससे श्रद्धालुओं की भावनाये भी आहत हो रही है। फिर भी जिम्मेदारों ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

Leave a comment