उरई। मर्यादा की चिन्ता करने वाले लाॅक डाउन में सबसे ज्यादा मुसीबत में है जिनकी तरफ आसानी से किसी की निगाह नहीं जाती। कई तो ऐसे परिवार है जो अपनी इज्जत ढापे रखने के लिए कई दिन से फाकाकशी कर रहे हैं। जमीनी नेता होने के कारण जब इनकी इस बदहाली की खबर सदर विधायक के कांनो तक पहुची तो उनका दिल रो उठा। सदर विधायक ने इनकी मान -मर्यादा को ठेस न लगने देने के इंतजाम के साथ ऐसे परिवारों के भरण-पोषण की व्यवस्था का जिम्मा उठा लिया है।
सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा ने लाॅक डाउन के बाद किसी परिवार को भूखा न रहने देने का प्रण साधा। इसके लिए उन्होंने मुहल्लांे का भ्रमण शुरू किया तो कई गरीब चेहरे उनके सामने कतार लगा कर आये। विधायक जी उनकी मदद करके संतोष कर रहे थे कि चलो उन्होंने किसी पर भुखमरी का साया नहीं पडने दिया। तभी एक दिन सिन्धी काॅलोनी में अपने मित्र सभासद लक्ष्मण बाबानी से उन्हे पता चला कि उनके आस-पास कुछ ऐसे संभ्रान्त लोग है जिनके अन्दर की कहानी कोई नहीं जानता। ऊपर के रहन सहन में अन्दर भुखमरी की पीडा को उन्होने छिपा कर रखा है। सदर विधायक ने उस दिन से ऐसे सफेदपोशो को गुपचुप चिन्हित कराना शुरू कर दिया ताकि उनके भोजन की व्यवस्था की जा सके।
सदर विधायक अपने स्तर से अभी तक 2000 से अधिक लोगो को राशन की व्यवस्था करा चुके है। इसमें बडी संख्या में ऐसे लोग भी है। उन्होंने कहा कि जालौन, कोटरा, एट आदि अपने चुनाव क्षेत्र के दूसरे कस्वों में जर्जर कुलीनता को ढो रहे सम्मानित परिवारों की सूची उन्होंने मित्रों के सहयोग से तैयार करायी। इसमें उनके लिए की गयी राशन की व्यवस्था भी शामिल है। पूछने पर उन्होने कहा कि किसी का नाम लेकर उनकी मान-मर्यादा खत्म करने का पाप वे अपने सिर नहीं ले पायेंगे।

Leave a comment