लखनऊ। महामारी के दौरान राहत और बचाव कार्यों में सरकार से भी बडी भूमिका समाज की है। भारतीय जनता पार्टी का संगठन प्रदेश में इस मोर्च पर अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के नेतृत्व में पूरी मुस्तैदी दिखाते हुए कार्य कर रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ग्राम स्तर तक लाॅक डाउन के पहले दिन से ही कार्यकर्ताओं से सम्पर्क बनाये हुए है। जिससे राहत कार्याे में निचले स्तर तक भाजपा की सक्रियता देखी जा रही है।
प्रदेश में सत्तारूढ पार्टी का संगठन राज्य सरकार के साथ कदमताल करता हुआ संक्रमण रोकने के मुददे पर कार्य कर रहा है। विद्यार्थी जीवन से ही सामाजिक सरोकारों से जुडे रहे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतन्त्र देव सिंह इन्हीं संस्कारों के चलते लाॅक डाउन के पहले दिन से ही सक्रिय हो गये। इस क्रम में उन्होंने महामंत्री संगठन सुनील बंसल के साथ शुक्रवार को वीडियांे कान्फे्रन्सिंग के जरियें पार्टी के विधायकों व पदाधिकरियों से चर्चा की जिसका मुख्य एजेडा किसानों पर केन्द्रित था।
स्वतन्त्र देव सिंह ने संबन्धितों से कहा कि वे किसानों की उपज को क्रय केन्द्रो तक पहुचाने में सहयोंग करें। साथ ही उन्हें बीमारी से सुरक्षा के लिए मास्क और फेसकवर उपलब्ध कराये। प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के अनुरूप किसी को भूखे न सोने देने के संकल्प को अमली रूप देने के लिए हर स्तर पर पदाधिकारियों को प्रेरित किया जिससे गांव-गांव में भाजपा कार्यकर्ता निराश्रितों के भरण-पोषण की चिन्ता करते रहे है और अभी भी इसमें पूरे मनोयोग से जुटे है।

Leave a comment

I'm Emily

Welcome to Nook, my cozy corner of the internet dedicated to all things homemade and delightful. Here, I invite you to join me on a journey of creativity, craftsmanship, and all things handmade with a touch of love. Let's get crafty!

Let's connect

Recent posts