
रामपुरा। भाजपा ने कोरोना फाइटर्स चिकित्साधिकारियों, स्वास्थ्य कर्मियों सहित चेयरमैन को माल्यार्पण कर प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया।
रामपुरा नगर पंचायत अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह द्वारा कोरोना संक्रमण के दौरान गरीबों की मदद कर सेनेटाइजर तथा मास्क का नि:शुल्क वितरण एवं प्रत्येक जरूरतमंदों को घर घर खाद्यान्न पहुंचाकर सराहनीय कार्य किया गया है। इसी प्रकार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुरा के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. अमित कुमार सिंह सहित समस्त स्टाफ को संक्रमण की परवाह न करके दिन रात लोगों को चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भारतीय जनता पार्टी रामपुरा मंडल ने उक्त सभी को कोरोना फाइटर्स की उपाधि प्रदान कर माल्यार्पण सहित प्रशस्ति पत्र भेंट करते हुए सम्मानित किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री विजय द्विवेदी, मंडल उपाध्यक्ष अरुण गुप्ता, बाबी सोनी, अंकुर मिश्रा तथा सुबोध सिंह बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे।







Leave a comment