नई दिल्ली। राष्ट्रपति भवन भी कोरोना की जद में आ गया है। राष्ट्रपति भवन के परिसर में परिवार के साथ रहने वाली एक महिला कोरोना पाजिटिव पायी गयी जिसके बाद शीर्ष सत्ता के गलियारों में हड़कम्प मच गया।
इसी बीच स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर सावधानी बतौर 125 परिवारों को घर में ही एकान्तवास में पहुचा दिया गया है। बताया जाता है कि पाजिटिव पायी गयी महिला के पति अवर सचिव स्तर के एक आईएएस अधिकारी के दफतर में कार्यरत है। जानकारी सामने आने के बाद आईएएस अधिकारी ने भी अपने को क्वारंटाइन कर लिया है।
उधर महिला को आर एम एल अस्पताल मंे भर्ती करा दिया गया है। यह भी जानकारी दी गयी है कि राष्ट्रपति भवन में काम करने वाले 100 से ज्यादा सफाई कर्मी , माली और देखरेख करने वाले अन्य लोग भी इस दौरान महिला के पति के सम्पर्क में आये थे जिससे आशंका और गहरा गयी है। राष्ट्रपति भवन में इसके मददेनजर सतर्कता बढा दी गयी है।
कोरोना पाजिटिव पायी गयी राष्ट्रपति भवन की महिला की सास बाडा हिन्दुराव इलाके मे रहती थी। कोरोना पाजिटिव होने पर उसकी मौत हो गयी थी। संबधित महिला की तबियत भी इसके बाद खराब हो गयी। जब उसमें कोरोना के लक्षणों का आभास हुआ तो उसका टेस्ट कराया गया। वह पाजिटिव निकली।






Leave a comment