उरई। नेशनल हाइवे पर महाराष्ट्र से आये 45 लोगो को शारदा होटल में क्वारंटाइन कराया जा रहा है। इनके दोनो समय के भोजन की सुचारू व्यवस्था नगर पालिका की ओर से की गयी है जिससे फसे होने के बाबजूद ये प्रवासी पूरी तसल्ली में हैं। 13 अप्रैल से एकान्तवास व्यतीत कर रहे इन प्रवासियों को क्वारंटाइन के 14 दिन पूरे होने का इंतजार है ताकि वे अपने घर की ओर रवाना हो सके।
ये सभी प्रवासी बहराइच जिले के रहने वाले हैं। ये लोग महाराष्ट्र में रोजी के लिए अलग-अलग कामों से जुड़े थे। लाॅक डाउन के बाद ये लोग घर वापसी के लिए छटपटाने लगे। एक दिन दो लोडर किराये पर कर बहराईच वासी एक साथ भाग निकले। रास्ते में इनकी कहीं रोक टोक नहीं हुयी पर जालौन जिले की सीमा में अधिकारियों ने इनको छेक लिया। स्कैन कर इन्हें शारदा होटल में रूकवा दिया गया।
प्रवासियों ने बताया कि खाने-पीने की व्यवस्था नगर पालिका की ओर से है। क्वारंटाइन पूरा होने के बाद प्रशासन ही अपने खर्चे पर इनको घर पहुचवायेगा। कुछ लोगो के पास एंड्रायड फोन है। जिससे वीड़ियों काॅलिंग कर परिवार के लोगो से उनका चेहरा देखते हुए बात कर लेते है। जिनके पास स्मार्ट फोन नहीं है वे सादा फोन से बात करके काम चला रहे है। प्रवासियों का कहना है कि यहां आत्मीयता से उनका जिस तरह ख्याल रखा जा रहा है उससे वे होम सिंकनेस से उबरे हुए है।






Leave a comment