
उरई. संकट के समय भी जातिवाद का जिन्न बोतल से बाहर आने से नहीं चूक रहा. कोंच तहसील ke गुमावली गांव में इसकी बानगी सामने आयी जब कोटेदार ने दलित कार्ड धारकों से बेहूदगी करते हुए उन्हें राशन देने से मना कर दिया.
बताया जाता है कोटेदार मुलायम सिंह की तहसील के पूर्ति निरीक्षक से सांठगांठ है जिससे उसके हौंसले बुलंद हैं.
कार्ड धारकों ने बताया कि कोटेदार शुरू से दलितों को हेय भावना से देखता है. जातिसूचक गालियों से अपमानित करने में भी पीछे नहीं रहता.
दलित कार्ड धारकों ने परेशान हो कर उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र भेज कर उनका कोटा अलग से नामित करने की मांग की है.







Leave a comment