
जालौन। देश में फैली कोरोना की महामारी के चलते लागू किए गए लाक डाउन के दौरान हर व्यक्ति को पेट भर भोजन मिलता रहे हैं। इसके लिए सभी सदर विधायक ने नगर के डेढ़ सौ परिवारों को राशन सामग्री वितरित की।
सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने स्थानीय मिलन गेस्ट हाउस में नगर के डेढ़ सौ एेसे निर्धन व निराश्रित परिवारों को सूखी राशन सामग्री बांटी है जिनके घर लाक डाउन के चलते दो वक्त चूल्हा नहीं जल पा रहा है। नगर के डेढ़ सौ परिवारों को बांटी गई राशन सामग्री को पाकर लोगों के चेहरे खिल उठे। सदर विधायक ने कहा कि उनका मकसद है कि कोई भी परिवार भूखा न सोए। वह स्वयं विधानसभा क्षेत्र में जाकर लोगों का हालचाल ले रहे हैं जिसको आवश्यकता पड़ती है उसकी मदद कर देते हैं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर बनाजी, पालिकाध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता, नगर अध्यक्ष अभय सिंह राजावत, सतेंद्र खत्री, पुनीत मित्तल, रामू गुप्ता, भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष निशा माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।






Leave a comment