सिरसाकलार-उरई। क्षेत्र में गेंहू खरीद केन्द्र स्थापित न किये जाने से स्थानीय किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रति वर्ष इस क्षेत्र में सिरसाकलार या जखा में एक जगह किसानों से गेहू खरीद के लिए सेन्टर बनाया जाता था। जिससे किसान सहुलियत से उचित दामों पर अपना गेंहू बेच लेते थे। लेकिन इस बार न सिरसाकलार में केन्द्र खोला गया है न जखा में।
गत वर्ष जखा में केन्द्र शुरू किया गया था लेकिन किसी कारण बस खरीद नही हो पायी थी। सिरसाकलार में चार वर्ष से गेंहू खरीद केन्द्र नहीं खुला। अब किसान भटक रहे है और बिचैलियों को ओने-पौने में अपनी उपज देने को मजबूर हो रहे है।






Leave a comment