उरई। राजकीय मेडीकल काॅलेज के फार्मासिस्ट और राज्य कर्मचारी यूनियन की मेडीकल काॅलेज इकाई के प्रदेश महामंत्री डा0 राकेश कुशवाहा ने लाॅक डाउन से पीड़ित लोगो की मदद के लिए जुनूनी स्तर का जज्बा दिखाया है जिसकी सर्वत्र सराहना हो रही है।
इसके लिए अपने क्षेत्र और ग्राम के जरूरतमंदो को खाने का वितरण करने को उन्होने तीन महीने का अपना वेतन न्यौछावर कर दिया है। उनके प्रयासो से हर रोज पेट भर रहे ग्रामीण उनकी सराहना करते हुए नही अघा रहे।

Leave a comment