माधौगढ- राजस्व टीम द्वारा बिहार से आए मजदूरों को राशन सामग्री दी गई। प्रशासन लगातार ऐसे लोगों की चिंता कर रहा है,जिनके पास में भोजन की व्यवस्था नहीं है और लॉकडाउन की वजह से वह क्षेत्र में फंसे हुए हैं। तहसील अधिकारियों के साथ राजस्व निरीक्षक और लेखपालों की टीम लगातार ऐसे लोगों को चिह्नित करने के बाद उनकी भोजन की व्यवस्था करने में जुटी हुई हैं। रेंढ़र क्षेत्र के छिरिया खुर्द गांव में सड़क पर मजदूरी करने आए बिहार के मजदूरों को नायब तहसीलदार चंद्रकांत तिवारी,राजस्व निरीक्षक मुलायम सिंह और लेखपाल उदय तिवारी ने राशन के पैकेटों का वितरण किया। राजस्व टीम ने कहा उनकी प्राथमिकता है कि कोई भी व्यक्ति भूखा ना रहे। शासन पर्याप्त मात्रा में राशन भेजने का काम कर रहा है। जिसको प्रशासन के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा लगातार वितरित किया जा रहा है।

Leave a comment

Recent posts