रामपुरा। जिस समय देश कोराना की महामारी से जूझ रहा है। साथ ही सरकारी कर्मचारी व देश के आम नागरिक संपूर्ण लाक डाउन के चलते घरों में बैठे हैं ऐसे में विकास खंड रामपुरा के पतराही ग्राम सभा में क्षेत्र पंचायत का फर्जी कार्य कराकर भुगतान भी करा लिया गया।
आश्चर्य की बात तो ये है जब संपूर्ण लाक डाउन में सभी सरकारी व प्राइवेट कार्यालय बंद हैं तो ये भुगतान कैसे व किसकी अनुमति से हुए। इस फर्जीवाड़े पर प्रदीप कुमार सेंगर द्वारा आवाज उठाई गई। साथ ही ट्विटर के माध्यम से प्रधानमंत्री, जिलाधिकारी व देश के प्रमुख न्यूज चैनलों को सबूतों के साथ भेजा। प्रदीप कुमार का कहना है कि अगर कोई यथार्थ के धरातल पर इन कार्यों की जांच करे तो बहुत बड़ा खुलासा हो सकता है। इसमें सफेदपोश व कई बड़े अधिकारी भी लपेटे जा सकते हैं। गौर करने वाली बात यह भी है कि संपूर्ण लाक डाउन में विकास खंड कार्यालय किसके कहने पर खुला व किसके कहने पर ये भुगतान भी किए गए।

Leave a comment