उरई। नगर में फार्मासिंथ लिमिटेड दिल्ली के प्रतिनिधि अरुण गुप्ता ने अपनी कंपनी द्वारा बनाए जा रहे सेनेटाइजर वितरित किए। साथ ही साथ भारत माता का चित्र भी भेंट किया।
कंपनी के प्रतिनिधि व भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने पालिकाध्यक्ष जालौन गिरीश गुप्ता को सेनेटाइजर व भारत माता का चित्र भेंट किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए समय समय पर हाथ सेनेटाइजर से साफ करते रहना चाहिए। विदित हो कि अरुण गुप्ता लाक डाउन के समय जरूरतमंद, गरीब व निराश्रित लोगों को राशन किट का भी वितरण कर रहे हैं। वहीं बाद में उन्होंने पत्रकार विनय गुप्ता को भी भारत मात्रा का चित्र भेंट किया।

Leave a comment