उरई। संस्कार ग्रामोत्थान संस्था द्वारा विगत 19 मार्च से अनवरत जरूरतमंद व्यक्तियों को भरपेट भोजन का सुबह शाम निशुल्क वितरण किया जा रहा है। जिसमें 10 भोजन से शुरूआत कर अधिकतम 700 से अधिक व्यक्तियों को भोजन वितरित किया गया। संस्कार रसोई द्वारा ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए पैकेट न बनाकर खुला भोजन दिया जाता है जिससे कि भोजन की बर्बादी न हो।
इस कार्य में अध्यक्ष डा0 रविकांत शाक्या और उनकी पत्नी व बच्चों द्वारा अपने दो-दो माह का वेतन व जेब खर्च के अलावा पदाधिकारियों ने भी अपनी क्षमता के अनुसार आशीष, अमित कोषाध्यक्ष आशुतोष सचिव मनीष, रिंकू, मनोज गर्ग, रोहित विनायक, रोेहित त्रिपाठी, मनोज, वीरेन्द्र, वसीम, सुनील, राहुल द्वारा राशन इत्यादि की सहायता की गई।
इसी क्रम में लाॅकडाउन की अवधि में दैनिक मजदूरी करने वाले श्रमिकों को रोजगार मुहैया कराने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है जिसमें व्यक्ति की रूचि अनुरूप ग्रह उद्योग के कार्य जैसे पापड़, बड़ियां, अचार, विद्यतु मिस्त्री, सेवई आदि बनवाकर उनकी आर्डर पर बुकिंग लेकर होम डिलेवरी दी जा रही है। जिसमें पांच प्रतिशत लगभग लाभांश संस्था के लिए स्वेच्छा से समर्पित किया जाता है। शेष मुनाफा संबंधित व्यक्ति स्वयं ले जाता है।
इसके अलावा निर्धन व्यक्तियों के लिए कक्षा 5 तक के बच्चों को निशुल्क शिक्षा के साथ भोजन, वस्त्र, जूते, चप्पल, कापी, किताब दी जा रही हैं। संस्था अभी तक पूर्ण रूप से अध्यक्ष डा0 आरके शाक्य, सलाहकार सुधा शाक्य द्वारा समय-समय पर मित्रों परिचितों द्वारा दी गई सहायता पर ही आधारित है। किसी सरकारी अथवा अर्धसरकारी सहायता का लाभ उसने नहीं लिया है। इसके बावजूद संस्था द्वारा पूरे वर्ष कम्बल वितरण, निर्धन कन्या विवाह, वृक्षारोपण आदि के कार्य कराये जाते हैं।

Leave a comment

I'm Emily

Welcome to Nook, my cozy corner of the internet dedicated to all things homemade and delightful. Here, I invite you to join me on a journey of creativity, craftsmanship, and all things handmade with a touch of love. Let's get crafty!

Let's connect

Recent posts