लखनऊ। सेवानिवृत्त पुलिस महानिदेशक एस एन चक ने भारतीय जनता पार्टी छोड़ने के बाद अपने द्वारा गठित देश शक्ति पार्टी को नये सिरे से संगठित करने का इरादा जताया है।
श्री चक ने स्पष्ट किया कि भाजपा में स्वयं शामिल होने के बावजूद उन्होंने देश शक्ति पार्टी को न तो भंग किया था और न ही भाजपा में उसका विलय किया था।
उन्होंने भाजपा को गरीब विरोधी और सामाजिक न्याय विरोधी पार्टी बताया। कहा कि लाॅक डाउन के बाद वे अपनी पार्टी की गतिविधियां को तेज करते हुए अन्याय के शिकार वर्गो को उनके अधिकार बहाल कराने के लिए संधर्ष करेंगे।






Leave a comment